वायु की सापेक्ष आर्द्रता का मापन एवं
रिकार्ड करने वाला उपकरण है:
·
हाइड्रोमीटर
·
हाइग्रोमीटर
·
लैक्टोमीटर
·
बैरोमीटर
हमारी आकाशगंगा की आकृति है:
·
वृत्ताकार
·
दीर्घवृत्ताकार
·
स्पाइरल
·
उपर्युक्त में से कोई नहीं
भिन्न-भिन्न तारों के भिन्न-भिन्न रंग निम्नलिखित में से किसकी विविधता
के कारण होते हैं?
·
तापमान
·
दाब
·
घनत्व
·
इनसे विकिरण
बैटरी के प्रचालन का मूल सिद्धांत है:
·
अम्ल आधारित अंतरक्रिया
·
अपोहन (डायलाइसिस)
·
विद्युत-अपघट्य
·
उपापचयन
निम्नलिखित में से कौन-सा रंग संयोजन दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक
होता है?
·
नारंगी और नीला
·
श्वेत और काला
·
पीला और नीला
·
लाल और हरा
ऊनी कपड़ें शरीर को गर्म रखते हैं, क्योंकि:
·
ऊन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है.
·
ऊन कुचालक होती है.
·
ऊन बाह्य पदार्थों से उष्मा का अवशोषण कर लेती है.
·
ऊन बाह्य पदार्थों से उष्मा ग्रहण नहीं करती है.
यदि किसी साधारण लोलक की लम्बाई आधी कर दी जाती है तो उसके ढोलन की
अवधि:
·
दुगुनी हो जाती है.
·
आधी हो जाती है.
·
गुणक द्वारा बढ़ जाती है.
·
गुणक द्वारा घट जाती है.
संतुलन एक ऐसी स्थिति है जिसमें:
·
कभी परिवर्तन नहीं हो सकता.
·
तभी परिवर्तन हो सकता है जब किसी बाहरी कारक में परिवर्तन होता है.
·
तभी परिवर्तन हो सकता है जब किसी आंतरिक कारक में परिवर्तन होता
है.
·
तभी परिवर्तन हो सकता है जब सरकार नीतियों में परिवर्तन होता है.
बाॅल को लपकते (कैच करते) समय, एक क्रिकेट खिलाड़ी निम्नलिखित में से किसको कम करने के लिए अपना
हाथ नीचे कर लेता है?
·
बल (force)
·
संवेग (momentum)
·
आवेग (impulse)
·
कैच करने का समय
भू-स्थिर (तुल्यकाली) उपग्रह निम्नलिखित में से किस उँचाई पर
परिक्रमा करता है?
·
किसी भी उँचाई पर
·
एक निश्चित ऊँचाई पर
·
उस उँचाई पर जो उसके द्रव्यमान पर निर्भर करती है
·
ध्रुव से उपरी उँचाई पर
यदि वायुदाबमापी यंत्र (बैरोमीटर) की रीडिंग अचानक तेजी से गिरने लग
जाए, तो इससे यह संकेत मिलता है कि
मौसमः
·
बहुत गर्म होगा
·
अत्यधिक तुफानी होगा
·
शीतलहर वाला होगा
·
कम से कम 48 घंटे तक लगातार
वर्षा वाला होगा
किसी टावर के शीर्ष (टाॅप) से समस्तरीय रूप से प्रक्षेपित किया गया
कण जमीन पर उतनी दूरी पर गिरता है, जो टावर के पाद (foot) की उँचाई के बराबर होती है. यह बताइए कि कण द्वारा तय किया गया पथ
निम्नलिखित में से किसका भाग है?
·
वृत्त
·
परवलय
·
दीर्घवृत्त
·
अपरवलय
‘क्षुद्र ग्रह’ सूर्य के चारों ओर किन ग्रहों के बीच चक्कर लगाते हैं?
·
पृथ्वी और मंगल
·
मंगल और बृहस्पति
·
बृहस्पति और शनि
·
शनि और यूरेनस
धूम कुहरा उन स्थानों पर एक आम प्रदूषक होता है, जहाँः
·
उच्च तापमान होता है
·
निम्न तापमान होता है
·
वायु में अत्यधिक अमोनिया होता है
·
वायु में अत्यधिक SO₂ होता है
माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति:
·
बढ़ती है.
·
घटती है.
·
वैसी ही रहती है.
·
सहसा गिर जाती है.
शीतकाल में कपड़े हमें गरम रखते हैं क्योंकि वे:
·
उष्मा प्रदान करते हैं.
·
उष्मा का विकिरण नहीं करते.
·
वायु को शरीर के साथ संपर्क में आने से रोकते हैं.
·
शरीर की उष्मा को बाहर जाने से रोकते हैं.
रेप्रिफजरेटर में शीतन किस प्रकार होता है?
·
फीज़र में जमा हुई बर्फ द्वारा.
·
संपीडित गैस के सहसा प्रसार द्वारा.
·
वाष्पशील द्रव के वाष्पन द्वारा.
·
इनमें से किसी के भी द्वारा नहीं.
हम लघु तरंग के प्रसारणों को दीर्घ तरंग के प्रसारणों की अपेक्षा
अधिक अच्छी तरह क्यों सुन सकते हैं?
·
दीर्घ तरंगों की अपेक्षा लघु तरंगों में अधिक उर्जा होती है
·
लघु तरंगों पर वायुमंडलीय विक्षोभ का प्रभाव नहीं पड़ता.
·
लघु तरंग के प्रसारण निकटस्थ रेडियो केन्द्रों द्वारा किए जाते हैं
·
परंपरा से लघु तरंगे लम्बी दूरियों के लिए हैं और दीर्घ तरंगे छोटी
दूरियों के लिए आरक्षित हैं
इलेक्ट्राॅन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया था?
·
नोल और रुस्का
·
राॅबर्ट कोच
·
लीवनहुक
·
सीपी स्वानसन
जब बस सहसा मुड़ती है तब बस में खड़ा यात्री बाहर की ओर गिरता है.
इसका कारण हैः
·
उस पर बाहर की ओर घर्षण
·
गतिक का जड़त्व
·
संवेग में परिवर्तन
·
त्वरण में परिवर्तन
भू-स्थिर उपग्रह के लिए निम्नलिखित में कौन-सा सही नहीं है?
·
इसकी समय अवधि 24 घंटे है.
·
इसका कोणीय वेग पृथ्वी के अपने अक्ष पर कोणीय वेग के बराबर होता
है.
·
यह अन्तरिक्ष में एक जगह स्थिर होता है.
·
यह विषुवत के उपर पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमण करता है.
दाब बढ़ाने से बर्फ का गलनांकः
·
बढ़ता है
·
अपरिवर्तित रहता है
·
घटता है
·
बर्फ में अशुद्धताओं पर निर्भर करता है
अनुदैर्ध्य तरंगें किसमें से नहीं गुजर सकती है?
·
निर्वात
·
ठोस
·
द्रव
·
गैस
स्थिर वैद्युत अवक्षेपित्र (इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसिपिटेटर) का
प्रयोग किसके प्रदूषण के नियंत्रण के लिए किया जाता है?
·
वायु
·
जल
·
शोर
·
तापीय
जब बर्फ के दो घनों (क्यूब) को एक दूसरे के उपर दबाया जाता है, वे जुड़कर एक घन बन जाते हैं. इसका कारण हैः
·
वेंडरवाल के बल
·
द्विध्रुव आघूर्ण
·
हाइड्रोजन आबंध रचना
·
सहसंयोजन आकर्षण
Comments
Post a Comment